सीएम भूपेश बघेल ने ‘पिट्टूल’ में आजमाया हाथ, अचूक निशाना देख बच्चे ही नहीं अधिकारी भी रह गए दंग

Ads

सीएम भूपेश बघेल ने 'पिट्टूल' में आजमाया हाथ, अचूक निशाना देख बच्चे ही नहीं अधिकारी भी रह गए दंग

  •  
  • Publish Date - February 1, 2021 / 01:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा के कुम्हाररास स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के दौरान वहां परंपरागत खेल पिट्टूल खेल रहे बच्चों को देखकर खुद को रोक नहीं सके और बच्चों के हाथों से गेंद लेकर पिट्टूल खेलने लगे। मुख्यमंत्री ने अपनी अचूक निशानेबाजी का जौहर दिखाते हुए एकदम सटीक निशाना साधा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों और शिक्षकों से की चर्चा

बच्चों ने अपने हाथों से बनाई मुख्यमंत्री की पेंटिंग उन्हें भेंट की
मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लोकार्पण के बाद विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और वहां विद्यार्थियों द्वारा बनाई गईं सुंदर कलाकृतियां भी देखीं। इस दौरान कक्षा नवमी की छात्रा प्रीति सेठिया ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाई उनकी सुंदर पेंटिंग भेंट की।

Read More: बस्तर दौरे से लौटे सीएम भूपेश बघेल, Budget 2021 को बताया निराशाजनक, कहा- छत्तीसगढ़ के लिए कुछ भी नहीं