CM भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को किया ट्वीट, कहा- कोरोना को लेकर आपकी हर चेतावनी सच साबित हुई, हम सजग हैं

Ads

CM भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को किया ट्वीट, कहा- कोरोना को लेकर आपकी हर चेतावनी सच साबित हुई, हम सजग हैं

  •  
  • Publish Date - May 28, 2021 / 12:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

रायपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संक्रमण सहित अलग-अलग मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने एक बार फिर से पीएम मोदी पर कोरोना महामारी मैनेजमेंट में असफल रहने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के इस बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Read More: छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन में बढ़ाई गई छूट, कल से खुल जाएंगे ऑफिस, देखें आदेश

सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को रिट्वीट करते हुए कहा है कि हम सजग हैं, सतर्क हैं और आपकी चिंताओं के साथ हैं राहुल जी। कोरोना को लेकर आपकी हर चेतावनी और हर आशंका सही साबित हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कोरोना आपदा प्रबंधन में लगी हुई है।

Read More: Fact Check: घर के फ्रिज और प्याज से भी हो सकता है ‘ब्लैक फंगस’ ? एक्सपर्ट्स ने क्या कहा जानिए 

इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि हमने भारत सरकार को बार-बार कोविड-19 के बारे में चेतावनी दी थी। बाद में, पीएम मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की जीत का इजहार किया था। यह एक उभरती हुई बीमारी है। लॉकडाउन और मास्क पहनना अस्थायी समाधान है। वैक्सीन ही कोविड का स्थायी समाधान है।

Read More: पीएम मोदी की मीटिंग में आधे घंटे देर से पहुंची सीएम ममता बनर्जी, कागज थमाकर बोली- चलती हूं…

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कोरोना संकट को लेकर हमने एक के एक बाद सरकार को सलाह दी, लेकिन सरकार ने हमारा मजाक बनाया है। प्रधानमंत्री ने समय से पहले यह घोषित कर दिया कि कोरोना को हरा दिया गया है। सच्चाई यह है कि सरकार और प्रधानमंत्री को कोरोना समझ नहीं आया है और आज तक समझ नहीं आया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना एक बदलती हुई बीमारी है। इस वायरस को जितना समय आप देंगे, जितनी जगह देंगे यह उतना ही खतरनाक बनता जाएगा। मैंने पिछले साल कहा था कि कोरोना को समय और जगह मत दीजिए।

Read More: कोरोना मृतक कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, संविदा कर्मियों सहित इन सभी के आश्रितों को मिलेगा लाभ, देखें आदेश

सरकार ने अभी भी दरवाजा खोला है, अमेरिका ने अपनी आधी आबादी को वैक्सीन लगा दी। ब्राजील जैसे देश ने अपने 8 फीसदी लोगों का टीकाकरण कर दिया। ब्राजील तो वैक्सीन कैपिटल भी नहीं है, हम वैक्सीन कैपिटल हैं, हम वैक्सीन बनाते हैं। देश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।

Read More: कोविड के प्रभावों को कम करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 31 मई से वर्चुअल योगाभ्यास का होगा आयोजन