रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पढ़ें- कोरोना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लेंगे वर्चुअल ब…
दीपक कर्मा प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र कर्मा और विधायक देवती कर्मा के पुत्र थे।
बघेल ने कहा है कि दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है।
पढ़ें- गली, मोहल्ले में किराना दुकान खोलने की अनुमति, स्टे…
मुख्यमंत्री बघेल ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।