सियासी सरगर्मी के बीच सीएम कमलनाथ बोले- चिंता की बात नहीं, जानिए क्या है मायने?

सियासी सरगर्मी के बीच सीएम कमलनाथ बोले- चिंता की बात नहीं, जानिए क्या है मायने?

सियासी सरगर्मी के बीच सीएम कमलनाथ बोले- चिंता की बात नहीं, जानिए क्या है मायने?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 10, 2020 4:10 pm IST

भोपाल: सीएम कमलनाथ सरकार सुरक्षित है या नहीं यह लोगों के लिए सोचनीय प्रश्न बना हुआ है, जिस प्रकार से मध्यप्रदेश में पल पल घटनाक्रम बदल रहे हैं, उससे तो यही लग रहा है कि कमलनाथ सरकार पर गिरने का संकट बरकरार है। इसी बीच खबर आ रही है कि सीएम कमलनाथ सीएम हाउस से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कोई चिंता की बात नहीं, सरकार चलेगी। जो विधायक बाहर गए हैं, वो भी हमारे संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायकों को विशेष विमान से ले जाया जाएगा दिल्ली, जेपी नड्डा-अमित शाह के सामने होगी परेड

वहीं, दूसरी ओर खबर मिल रही है कि विधायक दल की बैठक के बाद ये खबर मिल रही है कि कुछ ही देर में भाजपा विधायकों को दिल्ली ले जाया जाएगा। विधायकों को दिल्ली ले जाने के लिए एक चार्टर्ड प्लेन बूक किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां विधायकों का पार्टी अध्यक्ष जेपी नेड्डा और गृहमंत्री शाह के सामने परेड होगी। हालांकि बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहन ने इन बातों का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे का बयान आया था, जिसमें उन्होने कहा है कि सरकार अभी सुरक्षित है। उन्होने कहा कि बाहर गए विधायक भी हमारे संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें: सियासी सरगर्मी के बीच सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- तैयार हैं मध्यावधि चुनाव के लिए, भाजपा विधाय…

विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने कहा कि सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को फ्री हैंड दिया है, मध्यावधि चुनाव की अभी कोई स्थिति नहीं, अगर फ्लोर टेस्ट की बात आई तो सरकार तैयार है। पहले भी दो बार बीजेपी प्रयास कर चुकी है फ्लोर टेस्ट में हम ही जीते थे। सिंधिया को कोई भी कांग्रेसी माफ नहीं करेगा,
सिंधिया समर्थक विधायकों से मुख्यमंत्री संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया आज नहीं जॉइन करेंगे बीजेपी, एक दो दिन और लग स…

बता दें कि आज शाम हुई सीएम हाउस में कांग्रेंस विधायक दल की बैठक में सीएम कमलनाथ ने भी विधायकों से कहा है कि बाहर गए विधायक हमारे संपर्क में हैं, विपक्षी विधायक भी हमारे संपर्क में हैं। वहीं सूत्रों से यह भी खबर आ रही थी कि कांग्रेस के बड़े नेता बीजेपी विधायकों से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सियासी खलबली पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, तीन दिन पहले ही क…

इसी बीच सीएम हाउस के बाहर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान सिंधिया का पतला दहन किया। इस दौरान जय जय कमलनाथ के नारे भी लगे। सीएम हाउस के बाहर समर्थकों को जमावड़ा है।
 
ये भी पढ़ें: बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, विधायक दल के नेता चुने जाने के सवाल …

जानकारी के अनुसार यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है, बैठक में कांग्रेस के करीब 90 विधायक मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक में बीजेपी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"