अघोषित बिजली कटौती पर सीएम आज करेंगे समीक्षा बैठक, राहत इंदौरी के ट्वीट के बाद गर्माई सियासत

Ads

अघोषित बिजली कटौती पर सीएम आज करेंगे समीक्षा बैठक, राहत इंदौरी के ट्वीट के बाद गर्माई सियासत

  •  
  • Publish Date - June 4, 2019 / 02:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

भोपाल। अघोषित बिजली कटौती को लेकर मचे बवाल के बीच सीएम कमलनाथ बिजली अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राहत इंदौरी के रमजान महीने में अघोषित बिजली कटौती को लेकर ट्वीट सामने आया है। इंदौरी के ट्वीट के बाद बीजेपी ने बिजली कटौती को मुद्दा बना लिया है।

ये भी पढ़ें-केजरीवाल की महिलाओं को मुफ्त यात्रा पर मनोज तिवारी का पलटवार, कहा- बस हैं

मध्यप्रदेश में कई इलाकों में घंटों बिजली नहीं मिल रही है,इसको लेकर हर आमोखास की कांग्रेस सरकार से नाराजगी बढ़ती जा रही है। इन सारी परिस्थियों के बीच आज सीएम कमलनाथ ने बैठक बुलाई है । इसके पहले सोमवार को कमलनाथ ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें- भूपेश का रमन पर पलटवार, कहा- आपके PDS का हाल प्रदेश ने देखा है, घोटालों का पता पूरे देश

सीएम कमलनाथ ने कह दिया है कि अधिकारी ‘हालत सुधारें या कड़ी कार्रवाई के लिए  तैयार रहें’ । सीएम कमलनाथ आज बैठक में अघोषित बिजली कटौती पर अधिकारियों संग समीक्षा करेंगे।