कांग्रेस नेता सुखलाल ने जताया दुख, निर्दलीय पर्चा भरते हुए कहा- पार्टी ने मेरे साथ धोखा किया

Ads

कांग्रेस नेता सुखलाल ने जताया दुख, निर्दलीय पर्चा भरते हुए कहा- पार्टी ने मेरे साथ धोखा किया

  •  
  • Publish Date - April 27, 2019 / 02:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

खरगोन । लोकसभा सीट से बड़वानी के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखलाल परमार ने कांग्रेस से बागी होकर अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया है। जिसके बाद से खरगोन सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। सुखलाल परमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को एक कांग्रेस पार्टी से और एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन फार्म जमा किया है।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब आप भी RTI के तहत प्राप्त कर सकेंगे बैंकों का निरीक्षण रिपोर्ट

परमार ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने मेरे साथ धोखा किया है। जिसका परिणाम पार्टी को भुगतना पड़ेगा। परमार ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने डॉ. गोविंद मुजाल्दा को पैराशूट उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है, उनके पास पार्टी की सदस्यता भी नहीं है।वहीं सुखलाल परमार के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गोविंद मुजाल्दा ने कहा कि हमारे साथ सभी संगठनों का समर्थन है। सुखलाल परमार भी मान गए है, सब कुछ ठीक है।