बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विश्वास सारंग ने दी अपने गिरेबान में झांकने की सलाह

Ads

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विश्वास सारंग ने दी अपने गिरेबान में झांकने की सलाह

  •  
  • Publish Date - February 5, 2021 / 05:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

भोपाल। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। राजधानी के रोशनपुरा चैहारे पर दोपहर 12 बजे कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेगी। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है।

Read More News: 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, फिर हत्या कर सरसों के खेत में फेंक दी लाश

कांग्रेस पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए मंत्री ने कहा कि अच्छा रहता जब कांग्रेस सरकार में मंहगाई बढ़ी तब संज्ञान लेते। बीजेपी के सुशासन में कांग्रेस को महंगाई नजर आ रही है। मंत्री ने आगे कहा कि प्रदर्शन से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

Read More News:‘शराब के खिलाफ साध्वी’, उमा के विरोध के बाद ही सरकार को रद्द करना पड़ा था नई शराब दुकानें खोलने

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कोरोना संकट के दौर में सरकार आम जनता का महगाई के बोझ तले मार रही है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते लोगों के घर का बजट बिगड़ गया। इधर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर रोशनपुरा चैहारे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More News: ’लॉ एंड ऑडर’…विपक्ष का हल्लाबोल! आखिर अपराधियों में पुलिस कार्रवाई का खौफ क्यों नहीं?