बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली। आम लोगों के साथ-साथ विधायक, मंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के विधायक प्रमोद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
Read More News: गोल्ड लोन घोटाले में मुख्य आरोपी SBI कैशियर राजीव पालीवाल का निधन, बैंक में रखे 15 किलो सोने की हेराफेरी में था
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विधायक को राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है। कोरोना के हल्के लक्षण के बाद कोरोना संक्रमण की जांच कराई। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया।
Read More News: भाजपा नेता पहुंचा सलाखों के पीछे, महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोपी, रायपुर पुलिस की कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री भी संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत दो विधायक हाल ही में संक्रमित पाए गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। वहीं अब बलौदाबाजार विधायक के संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है।
Read More News:कॉलेज की छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म, दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा, रेप का वीडियो बनाकर आरोपी युवक ने किया ब्लैकमेल
शुक्रवार को मिले 447 मरीज
शुक्रवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 447 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। नए मरीज मिलने के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 16 हजार 311 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 8 हजार 854 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3577 हो गई है।
Read More News: बसपा विधायक रामबाई की मुश्किलें बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पति गोविंद सिंह को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए, राज्य सरकार को लगाई फटकार