कोरोना वायरस: संक्रमण से बचाव के लिए जंगल सफारी को किया जा रहा सैनेटाइज

Ads

कोरोना वायरस: संक्रमण से बचाव के लिए जंगल सफारी को किया जा रहा सैनेटाइज

  •  
  • Publish Date - April 7, 2020 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

रायपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण इंसानों के साथ-साथ अब जानवरों पर फैलने का डर बना हुआ है। जिसके चलते 320.15 हेक्टेयर में फैले जंगल सफारी को सैनेटाइज किया जा रहा है। यहां 300 जानवरों को रखा गया है।

Read More News:हर संकट को हर लेते हैं बजरंगबली, पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाई जा

दरसअल अमेरिका की न्‍यूयॉर्क सिटी में एक टाइगर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद भारतीय केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘देशभर के चिड़ियाघरों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी लक्षण/ असामान्य व्यवहार के लिए सीसीटीवी के माध्यम से 24/7 जानवरों की निगरानी करें और न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स ज़ू में बाघ को हुए कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रहें।

Read More News: तबलीगी जमात में शामिल हुआ युवक कोरोना पॉजिटिव, बै

वहीं आज सफारी डॉयरेक्टर की अगवाई में पूरे इलाके को सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही मांसाहारी जानवरों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

Read More News:छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तबादला, देखें लि

शीर्ष 5 समाचार