सुकमाः पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में नक्सली अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा जवान उनके इरादों को नाकामयाब कर रहे हैं। आज भी सीआरपीएफ जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साज़िश पर पानी फेर दिया है। जवानों ने 27 गड्ढों में से 398 नग स्पाइक बरामद किए हैं।
Read More: पुलिस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, 32 DSP बनाए गए एडिशनल एसपी
मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कमांडेंट डी.एन. यादव के निर्देश पर जवानों की टीम इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पोलमपल्ली पालामड़गु के बीच 27 स्पाइक होल में से 398 नग स्पाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए यह साजिश रची थी।