श्योपुर। सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष नहीं बने तो आगामी चुनाव में होगा कांग्रेस का नुकसान, यह कहना है श्योपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का, जनता पर विश्वास की पकड़ खोती जा रही कांग्रेस को जनता का विश्वास पुनः हासिल करने के लिए जननायक को नेतृत्व सौंपने की जरुरत हैं। सौभाग्य से हमारे बीच में ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा जननायक मौजूद हैं। अगर सिंधिया को पीसीसी अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- 17 करोड़ से बनी नई पुलिस कॉलोनी और 66 करोड़ के निर्माण कार्यों का ल…
यह कहना है कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान का । चौहान ने कहा कि अगर सिंधिया को पीसीसी अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम ने सिंधिया की नाराजगी पर कही ये बात, भाजपा पर भी साधा नि…
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमेटी का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान ने कई दफा अपनी ही पार्टी की गतिविधि पर प्रश्नचिन्ह लगाये है । उन्होंने कहा कि, मुझे यह स्वीकारने में बिल्कुल भी संकोच नहीं हैं कि, वर्तमान समय में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है। इस खराब स्थिति को पटरी पर लाने का काम सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया ही कर सकते हैं।