रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीजीपी पद को लेकर संशय की स्थिति साफ हो गई है। प्रभारी डीजीपी डीएम अवस्थी ही पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक होंगे। राज्य सरकार ने देर शाम इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि 1986 बैच के आईपीएस को राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 17 दिसंबर को प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। उसके बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का एक पैनल लोक सेवा आयोग को भेजी गई थी।
9वीं कक्षा के छात्र ने फेंका था बस स्टैंड में बम, आतंकवादी संगठन हिज्बुल ने दिए थे 50 हजार
अवस्थी के नाम को आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद सरकार ने इसकी घोषणा कर दी। अवस्थी राज्य के दसवें डीजी हैं।