बिजली विभाग के कर्मचारियों की दबंगई, युवक की बेरहमी से की पिटाई

बिजली विभाग के कर्मचारियों की दबंगई, युवक की बेरहमी से की पिटाई

बिजली विभाग के कर्मचारियों की दबंगई, युवक की बेरहमी से की पिटाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 27, 2019 6:10 am IST

डबरा। बिजली विभाग के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है। मनोज पचौरी नाम का एक शख्स बिजली बिल की राशि में सुधार और बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए बिजली विभाग के दफ्तर गया था, जहां एई नीतीश सिंह से कहा सुनी हो गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने मनोज की पिटाई कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:नोटा के विरोध में RSS, नोटा पर वोट नहीं डालने के लिए चलाएगा अभियान

घटनास्थल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पीड़ित के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। लेकिन इससे पहले ही कर्मचारी थाने पहुंच गए और मनोज पर ही मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। बाद में घायल मनोज भी परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:मिशन 2019: दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, इधर शिवराज सिंह बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

इसके बाद थाने में दोनों पक्षों का मामला दर्ज करने को लेकर ड्रामा चलता रहा लेकिन बाद में दोनों तरफ से पुलिस थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने शिकायती आवेदन लेकर मामले को शांत कराते हुए सुलह करा दिए। लेकिन सवाल ये की क्या इस तरह से सरकारी कर्मचारियों का मारपीट करना ठीक बात है ?


लेखक के बारे में