पंजीयन के बाद भी लोगों को नहीं लगा टीका, अधिकारियों ने कहा- खत्म हो गई वैक्सीन

Ads

पंजीयन के बाद भी लोगों को नहीं लगा टीका, अधिकारियों ने कहा- खत्म हो गई वैक्सीन

  •  
  • Publish Date - May 16, 2021 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

रायपुर: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर छत्तीसगढ़ में लगातार अव्यवस्था सामने आ रही है। आज भी वैक्सीनेशन के दौरान लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है  कि पंजीयन के बाद भी लोगों को टीका नहीं लग पा रहा है। आज का अपॉइंटमेंट​ दिए जाने के बाद भी लोगों को वापस किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा कि टीका समाप्त हो गया, जिसके बाद टीकाकरण केंद्र में विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

Read More: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी राजीव सातव के निधन पर जाहिर किया दुख, पार्टी के लिए बताया बड़ी क्षति

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 18+ के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में अब ‘cgteeka’ एप पर रेजिस्ट्रेशन वालों का ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। साथ ही जिनका पंजीयन हुआ है उन सभी को वैक्सीन लगाया जाएगा। बता दें कि सरकार ने रायपुर में 20 केंद्रों पर वैक्सीनेशन तैयारी की है और रायपुर को 47800 वैक्सीन आवंटित किया गया है। वहीं, ‘cgteeka’ एप पर 31 हजार लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।

Read More: पीएम मोदी 2022 में बनेंगे राष्ट्रपति, फिर राष्ट्रपति शासन लागू कर चलाएंगे सरकार, किसान नेता का बयान

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य के 18 से 44 आयु के लोगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीजी टीका वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। ऑनलाइन पंजीयन के साथ-साथ इसमें यह सुविधा भी उपलब्ध है कि बिना मोबाइलधारी व्यक्ति भी जिला प्रशासन द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क के सहयोग से अपना पंजीयन इस वेब पोर्टल में कराकर टीका लगवा सकता है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में भी बढ़ा लॉकडाउन, अब तक 26 जिले हुए लॉक, 3 जिलों में एक जून तक प्रतिबंध

शीर्ष 5 समाचार