मंडला । पीएम मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानों के खाते में पैसे आने के बाद किसानों के चेहरे में खुशी झलक पड़ी । शुक्रवार को मंडला में हुए कार्यक्रम में मौजूद कई किसान ऐसे थे जिन्होंने एलईडी स्क्रीन पर पीएम द्वारा क्लिक करते ही 2 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई ।
ये भी पढ़ें- डल झील में भाजपा नेताओं, मीडिया कर्मियों से भरी नौका डूबी, अनुराग ठ…
किसानों का कहना था कि प्रधानमंत्री वास्तव में किसान हितैषी हैं, उनके द्वारा दिए पैसे पाकर वे खुश हैं, और उन्हें मिले इन पैसों से खेती किसानी में बहुत राहत होगी ।
ये भी पढ़ें- डॉगी से दुष्कर्म करता पकड़ा गया आरोपी, वीडियो वायरल होने के बाद रिम…
वहीं कलेक्टर का कहना था कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को सम्मान निधि का वितरण किया गया । कलेक्टर ने कहा कि इस निधि को पाकर किसान न केवल खुश हैं बल्कि खेती किसानी में सफल होंगे और लाभ प्राप्त कर सकेंगे । कलेक्टर ने बताया कि इस योजना से जिले के करीब करीब 1 लाख किसान लाभान्वित होंगे ।