भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल में किसानों के साथ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में धोखाधड़ी के मामले में कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान सामने आया है। कृषि मंत्री के मुताबिक ‘हमारी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं आया। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी, कंपनी की संपत्ति कुर्क कर किसानों को भुगतान किया जाएगा’
पढ़ें- जिला बल के जवानों को 5 और CRPF जवानों को 10 लाख रिवॉर्ड देने का ऐला…
दरअसल उद्यानिकी विभाग ने इंदौर की एक एग्रो कंपनी से किसानों का अनुबंध कराया और प्रति एकड़ के हिसाब से 20 हजार रुपये की राशि जमा कराई।
पढ़ें- भीमा मंडावी हत्याकांड केस, NIA ने जारी की 22 नक्सलियों की सूची
लेकिन कंपनी ने जो पौधे उन्हें दिए उनमें से कई खराब निकले, जबकि कई किसानों को तो पौधे ही नहीं दिए। किसानों ने एकजुट होकर इस बात की शिकायत जिला प्रशासन से की, लेकिन कंपनी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
पढ़ें- 1 हजार 36 करोड़ की चिराग परियोजना के लिए एमओयू, किसानों को लाभदायी …
के.पी. भगत डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर के मुताबिक लगभग 97 किसानों से इंदौर की एक कंपनी के साथ पौधे लगाने का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। किसानों ने पैसे कंपनी को दिए थे। कुछ किसानों को कंपनी ने पौधे दिए हैं। मामले की जांच जारी है।
हमारी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं आया। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। कंपनी की संपत्ति कुर्क करके किसानों को भुगतान किया जाएगा: कमल पटेल, मध्य प्रदेश कृषि मंत्री, बैतूल में किसानों के साथ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में धोखाधड़ी पर https://t.co/FfEfEzTs0o pic.twitter.com/bb1WjSZjzB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2021