महिला आरक्षक की शादी के बाद भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था एसआई, एसपी से की दुष्कर्म की शिकायत

Ads

महिला आरक्षक की शादी के बाद भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था एसआई, एसपी से की दुष्कर्म की शिकायत

  •  
  • Publish Date - January 10, 2020 / 03:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

उज्जैन, मध्यप्रदेश। उज्जैन में एक बार फिर खाकी को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। महिला आरक्षक ने भाटपचलाना के थाना प्रभारी एसआई जीएस मंडोत पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें- वेतनमान का लाभ ना देने पर दो IAS खिलाफ जमानती वारंट जारी, हाईकोर्ट …

पीड़िता ने इसकी शिकायत उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर से लिखित में की है । अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच में दोनों पक्षों को सुना जाएगा अगर जांच में एसआई पर लगे आरोप में जरा भी सच्चाई पाई जाती है तो मंडोत पर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- बारिश के बाद राजधानी सहित कई शहरों में कोहरे के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड, 9 शहरों में कोल्ड डे

आरोप लगाया है कि मंडोत ने कई मर्तबा उनके साथ दुष्कर्म किया । कुछ दिन पूर्व ही महिला आरक्षक की शादी भी हो गई है। इसके बावजूद मंडोत द्वारा लगातार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है । मामले में एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

पढ़ें- दुकान में हुए बम विस्फोट में 1 की मौत,दो घायल, पुलिस-सेना ने शुरु क…

कारोबारी का नहीं मिला सुराग, अपहरण की आशंका