FIR आपके द्वार योजना शुरू, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कोरोना से बदली पुलिस की छवि

Ads

FIR आपके द्वार योजना शुरू, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कोरोना से बदली पुलिस की छवि

  •  
  • Publish Date - May 11, 2020 / 06:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

भोपाल। एफआईआर अब आपके द्वार की नई योजना की शुरूआत आज से हो गई। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के डीजीपी समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

Read More News: कुवैत से आज राजधानी पहुंचेंगे सैकड़ों यात्री, थ्री ईएमई सेंटर में किया जाएगा क्वारंटाइन
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारी पुलिस की छवि नकारात्मकता थी लेकिन कोरोना से बदली है। कोरोना के संकट के घड़ी में पुलिस कर्मी सैनिक की तरह ड्यूटी निभा रहे। मौजूद डीजीपी विवेक जौहरी ने कहा कि स्पॉट पर एफआईआर के लिए यह योजना बेहद जरूरी है।

Read More News: कोरोना हॉटस्पॉट इलाके में संक्रमण रोकने नया प्रयोग, दो हजार लोगों को किया जाएगा 

ट्रेंड ऑफिसर, फर्स्ट रेस्पॉन्स व्हीकल में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 31 अगस्त तक प्रोजेक्ट चलेगा, फिर समीक्षा होगी। वहीं बेहतर परिणाम मिलने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। गंभीर अपराधों को छोड़कर अन्य मामलों में एफआईआर कराने के लिए ये व्यवस्था की गई है।

Read More News: प्रवासी मजदूरों की वापसी का सिलसिला जारी, गुजरात से लौटे श्रमिकों को पहुंचाया जा रहा घर