नरसिंहपुर की घटना पर कमलनाथ का करारा प्रहार, कहा- भाजपा शासित राज्यों में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारों’ की ये है वास्तविकता?

नरसिंहपुर की घटना पर कमलनाथ का करारा प्रहार, कहा- भाजपा शासित राज्यों में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारों' की ये है वास्तविकता?

नरसिंहपुर की घटना पर कमलनाथ का करारा प्रहार, कहा- भाजपा शासित राज्यों में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारों’ की ये है वास्तविकता?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: October 2, 2020 5:12 pm IST

भोपाल: हाथरस की घटना को लेकर जहां एक ओर राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में यूपी सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। तो वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में हुई घटना को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मामले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने पूछा है कि भाजपा शासित राज्यों में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के नारों की क्या यही वास्तविकता है?

Read More: रंग जमने से पहले ‘IIFA’ का MP से पैकअप, सीएम शिवराज ने ‘IIFA’ को बताया तमाशा, तो कमलनाथ ने उन्हें ही कह डाला तमाशा

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा शासित राज्यों में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ नारो की ये है वास्तविकता? यूपी के साथ- साथ मध्यप्रदेश में भी बहन- बेटियों के साथ दरिंदगी-दुष्कर्म की घटनाएँ निरंतर घटित हो रही है। खरगोन , सतना , जबलपुर के बाद अब नरसिंहपुर के चिचली थाना के अंतर्गत एक गाँव में एक दलित महिला से गैंगरेप की घटना होने पर पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टा पीड़िता के परिजनो को ही प्रताड़ित करने की बात सामने आयी है।मजबूरीवश पीड़िता ने अपनी जान दे दी।

Read More: महात्मा गांधी की 151वीं जयंती सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, ग्रामोद्योग सामग्रियों पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

दरअसल रीछई गांव में एक दलित महिला गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची थी। लेकिन पीड़ित परिवार वालों के साथ पुलिस ने मारपीट की। पीड़िता के पति को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया। दूसरी ओर गैंगरेप की शिकार पीड़िता शिकायत नहीं लिखने और पति को जेल में बंद करने की घटना के बाद वह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Read More: रेप पीड़िता का FIR नहीं लिखने वाले चौकी प्रभारी होंगे गिरफ्तार, सीएम ने एडिशनल SP और SDOP को हटाने का भी दिया निर्देश

बतया गया कि पीड़ित परिवार वालों ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराने थाना पहुंचे थे। लेकिन चीचली थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं किया। बल्कि पीड़िता के पति को जेल में भी बंद कर दिया। परिवार वालों के अनुसार दो हजार लेकर उसे छोड़ा है।

Read More: हाथरस मामले में सीएम योगी ने DM, SP, DSP, सहित कई अधिकारियों को निलंबित करने का दिया निर्देश, SP, DSP का होगा नार्को टेस्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"