भोपाल: मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमतों ने शतक मार दिया है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी है। भोपाल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पॉवर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए 4 पैसे प्रति लीटर है। जबकि भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर स्पीड पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 52 पैसे प्रति लीटर है। पेट्रेलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। साथ ही आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आसमान छूती जा रही है , वह उच्चतम व रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। जनता निरंतर राहत की मांग कर रही है लेकिन केंद्र की व राज्य की भाजपा सरकार करो में कोई कमी नहीं कर जनता को किसी भी प्रकार की राहत प्रदान नहीं कर रही है।
विपक्ष में भाजपा के लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विरोधस्वरुप खूब साइकिल चलाते थे ,बैल गाड़ी यात्रा निकालते थे ,बड़े-बड़े धरने देते थे ,खूब भाषण देते थे , आज अनकी साइकिलें गायब है ,विरोध प्रदर्शन ग़ायब है ?
विपक्ष में भाजपा के लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विरोधस्वरुप खूब साइकिल चलाते थे ,बेल गाड़ी यात्रा निकालते थे ,बड़े-बड़े धरने देते थे ,खूब भाषण देते थे , आज अनकी साइकिलें गायब है ,विरोध प्रदर्शन ग़ायब है ?
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 14, 2021
Read More: FASTAG 15 फरवरी से हो रहा अनिवार्य, फास्टैग के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए.. जानिए
सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले भारी भरकम करो में कमी कर जनता को तत्काल राहत प्रदान करें अन्यथा कांग्रेस इसके लिये प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। भाजपा सत्ता में आते ही भले जनता को भूल जाये लेकिन हम जनता के साथ खड़े हैं, खड़े रहेंगे और जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे।
Read More: ‘शादी का वादा करके सेक्स’… क्या सही मायने में ‘रेप’ कहलाएगा या नहीं?
सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले भारी भरकम करो में कमी कर जनता को तत्काल राहत प्रदान करें अन्यथा कांग्रेस इसके लिये प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
भाजपा सत्ता में आते ही भले जनता को भूल जाये लेकिन हम जनता के साथ खड़े हैं, खड़े रहेंगे और जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 14, 2021