शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- लोकसभा चुनाव में 20 सीट जीतने के बाद भी संतुष्ट नहीं भाजपा…

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- लोकसभा चुनाव में 20 सीट जीतने के बाद भी संतुष्ट नहीं भाजपा...

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, कहा- लोकसभा चुनाव में 20 सीट जीतने के बाद भी संतुष्ट नहीं भाजपा…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 23, 2019 1:04 pm IST

भोपाल: भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में संभाग स्तर की अलग-अलग बैठकों में प्रदेश के नेता रणनीति बनाई गई है। साथ ही बूथ स्तर तक हर शक्ति को केंद्र पर के पहुंचने और सदस्यता का वेरिफिकेशन कराने पर जोर देने को लेकर चर्चा की गई।

Read More: रामकथा के दौरान पंडाल गिरा, दबकर 14 की मौत 50 से अधिक घायल

बैठक के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से रूबरू होकर बड़ा बयान दिया है। शिवराज सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोकसभा की 28 सीट जितने के बाद भी भाजपा संतुष्ट नहीं है। पार्टी ने कमजोर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया है। कमजोर बूथ और कमजोर विधानसभा सीटों पर बीजेपी फोकस कर रही है। सदस्यता अभियान के जरिए 20 फीसदी ज्यादा सदस्य बनाने हैं। उप्र में दोगुना सदस्यता अभियान का लक्ष्य रखा है।

Read More: पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर ऐसा क्या पोस्ट कर दिया कि लोगों ने दे डाली गीता पढ़ने की नसीहत

इस दौरान शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा ​कि दूसरी पार्टियां सो रही है, हारने के बाद भी होश नहीं आ रहे है। उनके नेता इधर उधर घूम रहे हैं, हम जीतने के बाद भी सदस्यता में लगे हुए हैं।

Read More: साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने आरक्षक पर किया हमला, शहीद

दूसरी ओर बीजेपी सदस्यता अभियान की मुख्य बैठक खत्म होने के बाद संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि सदस्यता अभियान केवल खाना पूर्ति नहीं होनी चाहिए। मंडल स्तर पर रजिस्टर में हर सदस्य का फोन नंबर एड्रेस की जानकारी होनी चाहिए। प्रदेश संगठन कभी भी रजिस्टर बुलवाकर क्रॉस चेक कर सकता है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"