पूर्व मंत्री सज्जन बोले- ग्वालियर की मिट्टी से खून का रिश्ता कहने वाले सिंधिया 6 महीने से गायब, पढ़ा रहे झूठ का पाठ..

Ads

पूर्व मंत्री सज्जन बोले- ग्वालियर की मिट्टी से खून का रिश्ता कहने वाले सिंधिया 6 महीने से गायब, पढ़ा रहे झूठ का पाठ..

  •  
  • Publish Date - August 27, 2020 / 06:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। सज्जन सिंह ने सिंधिया के दौरे को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर सिंधिया को झूठा बताया है।

Read More News: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, भिलाई विधायक को किया शामिल 

अपने ट्वीट में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने लिखा- ग्वालियर की मिट्टी से मेरा खून का रिश्ता है कहने वाले सिंधिया, 6 महीने से ग्वालियर नहीं आए, जब यहां की जनता कोरोना से जूझ रही थी, तब उन्हें यह खून का रिश्ता याद नहीं आया?? अब चुनाव होना है तो ग्वालियर आकर जनता को झूठा पाठ पढ़ा रहे हैं।

Read More News: छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, राजधानी समेत इन इलाकों मे हो रही झमाझम बारिश 

बताते चले कि बीजेपी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर ग्वालियर में सदस्यता अभियान चला रही है। इसे लेकर अब कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है। इसी क्रम में आज पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सिंधिया को झूठा बताते हुए दौरे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Read More News: जिले में 171 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 24 घंटों में 4 की मौत