कैंट इलाके में रेलवे गेट के पास मिला बम, इलाके में सनसनी

Ads

कैंट इलाके में रेलवे गेट के पास मिला बम, इलाके में सनसनी

  •  
  • Publish Date - April 29, 2020 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

सागर: शहर के केंट थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बम मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे गेट के किनारे बम मिला है। इस बात की जानकारी मिलते ही BDS की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। वहीं, सेना के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।

Read More: नगर निगम में पानी की जांच में लापरवाही का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने कहा मशीन की जगह अंदाजे से हो रही जांच

मिली जानकारी के अनुसार कैंट क्षेत्र में सेना की कई कंपनियां हैं साथ ही इलाके में फायरिंग रेंज भी है। इस इलाके में लगातार सेना के जवान प्रैक्टिस के लिए फायरिंग करते हैं, जिसके चलते इलाके में बम मिलते रहते हैं। लेकिन इस बार जो बम मिला है वो नया बताया रहा है। फिलहाल सेना ने बम को कब्जे में ले लिया है।

Read More: Irrfan ने अपने नाम में क्यों लगाया था एक्स्ट्रा R, देखिए ‘साहबज़ादे’ की लाइफ के अनदेखे पहलू