ग्वालियर, मध्यप्रदेश। ग्वालियर के मोचा ओली स्थित एक चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इमारत के दो माले में फॉम के गद्दों का शोरूम था। दो माले में शोरूम संचालक का परिवार रहता था।
पढ़ें- 13 मार्च को भोपाल पहुंचेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यसभा उम्मीदव…
इमारत में आग लगी तो लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन इसके अंदर एक बुजुर्ग दंपति फंसे रह गए। पति की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं पत्नी की तलाश जारी है। रिहायशी इलाका होने के कारण आसपास के लोगों को भी घर से बाहर निकाला गया।
पढ़ें- सिंधिया के बीजेपी प्रवेश से इन नेताओं के वर्चस्व पर पड़ेगा असर, राजशाही का विरोध करने वालों को बद…
लोगों के मुताबिक बुधवार की रात करीब 10 बजे अचानक इमारत आग की भीषण लपटों से घिर गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 50 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 8 घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट, भाजपा के वरिष्ठजनों की आत्मीयता और …
आग की लपटों को ऊपर उठता देख आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को भी बाहर निकाला गया। रिहायशी इलाका होने के साथ तंग गलियां होने की वजह से दमकल कर्मियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लगभग 8 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए दमखल कर्मी घर के अंदर दाखिल हो सके।