गरियाबंद। गरियाबंद जिले के 74 बंधकों को ईट भट्टों से छुड़ाया गया है। जिनमें महिलाओं के साथ 16 बच्चे भी शामिल हैं। गरियाबंद से अधिकारियों की 7 सदस्यीय टीम तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में बंधकों को छुड़ाने गई थी। जहां रेस्क्यू कर इन मजदूरों को छुड़ाया गया है।
पढ़ें- मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश की शुभ घड़ी, पूजा पाठ के बाद गुरुवार को…
गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट, देवभोग, मैनपुर और छुरा इलाके के सैकड़ों गांवों से मजदूर काम के लिए बड़ी संख्या में पलायन करते हैं। इन्हीं में से करीब सौ से ज्यादा मजदूर तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में काम के लिए गए थे। लेकिन ठेकेदारों के माध्यम से मजदूरी करने गए ग्रामीणों को वहां बंधक बनाकर जानवरों की तरह काम लिया जा रहा था। कई मजदूरों ने वीडियो बनाकर गांव के लोगों को भेजा और अपनी मजबूरी बताते हुए प्रशासन से छुड़ाने के लिए गुहार लगाई थी। तहसीलदार के अलावा श्रम विभाग और महिला बाल विकास के साथ पुलिस की टीम बंधक मजदूरों को वहां जाकर छुड़ाने में कामयाब हो गई है।