(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 26 मई (भाषा) भारत ने मंगलवार को नेपाल की सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए उन्हें कैदियों को ले जाने वाले 10 ट्रक उपहार में दिए।
काठमांडू के भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीरगंज में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत की महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने पारसा के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहाल को ये वाहन सौंपे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये वाहन नेपाल के सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने में योगदान देंगे।
इससे पहले, भारत ने इस साल मार्च में हुए संसदीय चुनावों के सफल संचालन में सहायता के लिए नेपाल को एसयूवी और पिकअप वैन सहित 640 वाहन उपहार में दिए थे।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश