पेट्रोल पंप पर युवतियों ने की चाकूबाजी, कर्मचारी को घायल कर हुए फरार, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Ads

पेट्रोल पंप पर युवतियों ने की चाकूबाजी, कर्मचारी को घायल कर हुए फरार, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 01:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

रायपुर: लॉकडाउन के बाद राजधानी समेत प्रदेश में बढ़े अपराध कम नहीं हो रहे हैं। चाकूबाजी और सायबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अपराध में युवकों के साथ ही युवतियां की संलिप्तता भी सामने आ रही है। 

Read More: राजधानी में बीच सड़क गुंडों का आतंक, युवक को रॉड और डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा, देखें वायरल वीडियो

दरअसल बीती रात सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवतियां एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को चाकू मारकर फरार हो गईं। हालांकि पुलिस ने दोनों युवतियो और एक युवक को बैजनाथपारा इलाके से गिरफ्तार किया है। शहर में एटीएम में गड़बडी कर लोगों के फंसे पैसे निकालने वाला बाहरी गैंग भी सक्रीय है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

Read More: खुलासा : राजधानी में अवैध फैक्ट्री का सैनेटाइजर निकला जहरीला, ​ड्रग विभाग ने की थी कार्रवाई, IBC24 की खबर पर लगी मुहर

बता दें कि राजधानी के शहरी और देहात थानो में रोज करीब 5 से 10 सायबर ठगी के मामले दर्ज हो रहे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए सिटीजन फाइनांशियल सिस्टम से लोगों के साथ ठगी के करीब 26 लाख रुपये वापस दिलाने का दावा पुलिस कर रही है। लेकिन शहर में दूसरे राज्यो से आकर ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों का मास्टर माईंड अभी भी फरार है।

Read More: ओलंपिक खेलों के दौरान टोक्यो में लगाई गई इमरजेंसी, पीएम ने किया ऐलान