लॉकडाउन में दोगुने दाम में बेच रहे थे सामान, चार किराना दुकानदारों पर ठोका जुर्माना

Ads

लॉकडाउन में दोगुने दाम में बेच रहे थे सामान, चार किराना दुकानदारों पर ठोका जुर्माना

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 01:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

महासमुंद। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार सभी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता अधिकतम खुदरा मूल्य पर आम जनता तक सुनिश्चित करने एवं अत्यावश्यक वस्तुओं के दैनिक बाजार भाव के निगरानी के लिए गठित दल ने ज़िले के बागबाहरा विकासखंड  स्थित तीन किराना दुकान और सरायपाली की एक किराना दुकान सहित चार किराना स्टोर्स पर MRP अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दर पर किराना सामग्री विक्रय करने पर कार्रवाई की। 

Read More News: कोरोना कर्फ्यू में फायरिंग करके बदमाश फरार, इधर अज्ञात वाहन की ठोकर से VIP ड्यूटी में तैनात SI की मौत

जिला खाद्य अधिकारी नीतिश त्रिवेदी ने बताया कि जांच में विकासखंड बागबाहरा मुख्यालय के तीन किराना स्टोर्स फुलवारी पारा, पोटरपारा और झलप रोड और सरायपाली की एक किराना स्टोर्स पर अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक दर पर सामग्री बेचने की गठित निगरानी दल ने जाँच की गई। जो सही पायी गई। इन चारों दुकानदरों द्वारा सामग्री का अधिक दर पर बिक्री किया जा रहा था। इनके विरुद्ध जांच दल के द्वारा एक-एक हजार रुपए कुल 4000 रुपए जुर्माना लिया गया तथा विधिक माप विज्ञान विभाग के द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Read More News: चाय पीने से रोका जा सकता है कोरोना संक्रमण ? जानिए क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई

पहले भी ज़िले के सभी विकासखंडों में विभिन्न प्रचार माध्यमों के ज़रिए जांच दल के द्वारा लॉकडाउन अवधि में आवश्यक सामग्री वस्तुओं के उपलब्धता बनाये रखने एवं निर्धारित मूल्य में ही सामग्रियों के बिक्री किए जाने के लिए दुकानदारों को बताया गया तथा उन्हें हिदायत दी गई कि अनियमितता पाये जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Read More News: कोरोना वायरस को जैविक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने चीन ने की थी जांच, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा खुलासा