गोपाल भार्गव ने कहा- अभिनेता-अभिनेत्री के राजनीति में आने का मैं व्यक्तिगत तौर पर विरोधी, जानिए क्या कहा

Ads

गोपाल भार्गव ने कहा- अभिनेता-अभिनेत्री के राजनीति में आने का मैं व्यक्तिगत तौर पर विरोधी, जानिए क्या कहा

  •  
  • Publish Date - March 29, 2019 / 09:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश के नेता नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव किसी अभिनेता या अभिनेत्री के राजनीति में व्यक्तिगत तौर पर विरोधी हैं। यह बात उन्होंने शुक्रवार को दिए एक बयान में कही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी को इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रदेश और देश में पिछ्ली बार से ज्यादा सीट मिलेगी।

 भार्गव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने अपने ट्वीट को लेकर कहा कि हमें अपने देश के स्थिति पर वैचारिक विमर्श करना चाहिए। आजादी के 70 साल बाद हिंदुस्तान में 70 गुना ज्यादा इंग्लिश बढ़ गई है। हमारे देश मे आंग्ल संस्कृति पहले से ज्यादा बढ़ गयी है। कांग्रेस जाति के आधार टिकट बांट रही है।

यह भी पढ़ें :ओपन स्कूल की परीक्षा में नहीं शामिल हुए कई छात्र, प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप 

उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि जाति के आधार पर नहीं योग्यता के आधार पर टिकट बांटना चाहिए। बता दें कि बीजेपी ने आज ही लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसमें से 3 प्रत्याशी मप्र से हैं।