रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सभी मॉल, दुकानें रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सभी मॉल, दुकानें रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, सभी मॉल, दुकानें रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: June 19, 2020 4:38 pm IST

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां हालात दिन ब दिन चिंताजनक होते नजर ​आ रही है। हालात को देखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन ने रविवार को टोटल 21जून को लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। बता दें कि कल जबलपुर जिला प्रशासन ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए 21 जून को टोटल लॉकडाउन करने का आदेश जारी किया था।

Read More: मध्यप्रदेश में 24 घंटे में मिले 156 नए कोरोना मरीज, 116 मरीजों ने जीत जंग, प्रदेश में अब 2339 एक्टिव केस

जारी आदेश के अनुसार ग्वालियर में 21 जून को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल, सारे बाजार बंद रहेंगे। वहीं दूध बांटने वालों के लिए सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक समय तय किया गया है।

Read More: सर्वदलीय बैठक के बाद पीएम मोदी का संबोधन, भारतमाता की तरफ आंख उठाने वालों को सेना ने सबक सिखाया ..देखिए

आज 8 नए मरीजों की पुष्टि
बता दें कि आज ग्वालियर जिले में 8 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं अब तक यहां 286 कोरोना मरीज मिले हैं, इनमें से 223 स्वस्थ हो चुके हैं और 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: क्या केंद्रीय मंत्रिमंडल में होगी सिंधिया की एंट्री? राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अटकलें तेज, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कही ये बात…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"