कल से खुलेंगे जिम और व्यायाम शाला, गुपचुप, चाट समोसे सहित ठेले व्यापारियों को भी सुबह 10 से रात 9 बजे तक की मिली छूट

Ads

कल से खुलेंगे जिम और व्यायाम शाला, गुपचुप, चाट समोसे सहित ठेले व्यापारियों को भी सुबह 10 से रात 9 बजे तक की मिली छूट

  •  
  • Publish Date - August 6, 2020 / 04:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 6 अगस्त तक लॉकडाउन लगाया गया था। आज लॉकडाउन का आखिरी दिन है, कल से पूरे प्रदेश में दुकानें और बाजार खुलेंगी। इस संबंध में रायपुर जिला कलेक्टर एस भारतीदासन ने निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार यहां फल, सब्जी और मटन की दुकानें सुबह 6 से 12 बजे तक खुलेंगी।

Read More: PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे बताएंगे नई शिक्षा नीति के फायदे, ट्वीट कर दी जानकारी

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलॉक 3 की गाइडलाइन के अनुसार जिम, व्यायाम शाला और योग संस्थानों को भी सुबह 6 से शाम 8 बजे तक की छूट दी गई है। जबकि गुपचुप, चाट समोसे सहित सभी ठेले व्यापारियों को सुबह 10 से रात 9 बजे तक की छूट दी गई है। जबकि होम डिलीवरी के लिए एक घंटे का एक्सट्रा समय दिया गया है।

Read More: हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा, दर्जनभर से ज्यादा युवतियां पकड़ाई, बिना अनुमति हो रहा था संचालित