सुकमा। बस्तर के जिस घोर नक्सली इलाके में लोग जाने से डरते हैं, वहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रही छत्तीसगढ़ की बेटी स्वास्थ्य संयोजिका पुष्पा तिग्गा का आज निधन हो गया है। पिछले 2 सालों से वह कैंसर से जूझ रही थी।
Read More News: कोरबा में मिला नया कोरोना पॉजिटिव मरीज, जमाती के संपर्क में आने से संक्रमित हो
उनका उपचार रायपुर मेडिकल अस्पताल में चल रहा था। वहीं उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। सीएम ट्वीट कर लिखा— कभी न हारने वाली छत्तीसगढ़ की फ्लोरेंस नाइटिंगेल कैंसर से ये जंग हार गयीं, उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सलाम। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया है।
Read More News: मौत के बाद मिली कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट, परिजनों ने गोपनीय तरीके
सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुन्ना में 15 किमी साइकिल चलाकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वालीं स्वास्थ्य संयोजिका पुष्पा तिग्गा जी हम हमारे बीच नहीं रहीं।
कभी न हारने वाली छत्तीसगढ़ की फ्लोरेंस नाइटिंगेल कैंसर से ये जंग हार गयीं।
कोटि-कोटि नमन एवं सलाम। pic.twitter.com/C0MBm1tT0r
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 9, 2020
बता दें कि स्वास्थ्य संयोजिका पुष्पा तिग्गा कैंसर से जूझने के बाद भी हर दिन बस्तर के घनघोर जंगल में 15 मिलोमीटर साइकिल चलाकर बीमार लोगों के घर जाकर स्वास्थ्य सुविधा देती थी। पुष्पा सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कुन्ना सब सेंटर में पदस्थ थी। उनका एक ही लक्ष्य था कि मरते दम तक लोगों की सेवा करू।
Read More News: श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट ने जारी किया ‘लोगो’, सूर्यवंशी प्रतीक चिन्ह