बर्खास्त भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

बर्खास्त भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

बर्खास्त भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: November 7, 2019 8:18 am IST

जबलपुर: पवई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी को हाई कोर्ट से गुरुवार को बड़ी राहम मिली है। कोर्ट ने प्रह्लाद लोधी की सजा पर 7 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है। साथ ही 40 हजार रुपए का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि तहसीलदार से मारपीट करने के मामले में दोषि पाए जाने पर प्रह्लाद लोधी को दो साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता रद्द कर दिया गया था।

Read More: सुप्रीम कोर्ट में 10 दिन के भीतर आ सकता है राम मंदिर सहित इन 4 बड़े मामलों में फैसला, जानिए…

इससे पहले बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दे कि मामले में तहसीलदार से मारपीट के मामले में सुनवाई करते हुए भोपाल के स्पेशल कोर्ट ने प्रह्लाद लोधी को दो साल कैद की सजा सुनाई थी।

Read More: पीएफ घोटाला, EOW के रडार में हैं कई अफसर, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा ​है कि प्रहलाद लोधी की सदस्यता स्पीकर ने हड़बड़ी में खत्म की थी। उन्होंने यह फैसला राजनीतिक द्वेष से लिया था।

Read More: मेट्रो में कपल्स कर रहे थे ऐसी हरकत, वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया अपलोड

राकेश सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि लोधी की विधानसभा की सदस्यता यथावत रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष को ऐसे फैसले नही लेने चाहिए। हम उन्हें अभिभावक के तौर पर देखते है। अध्यक्ष ने विधानसभा की सदस्यता रिक्त की सूचना दी थी। सीईओ कांताराव ने भी सीट रिक्त की सूचना दी है। चुनाव आयोग ने सीट रिक्त नहीं की है।

Read More: PCC चीफ मोहन मरकाम की मोदी सरकार को चेतावनी, कहा- बंद हो सकती है खनिज संसाधनों की आपूर्ति

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/FsldbtCVyq0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"