अस्पताल संचालक करता था इंजेक्शन की कालाबाजारी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा, इधर कलेक्टर ने इस मामले में तहसीलदार समेत 15 को भेजा नोटिस

Ads

अस्पताल संचालक करता था इंजेक्शन की कालाबाजारी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा, इधर कलेक्टर ने इस मामले में तहसीलदार समेत 15 को भेजा नोटिस

  •  
  • Publish Date - May 1, 2021 / 03:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने मैक्स केयर हॉस्पिटल के संचालक और 2 अन्य गिरफ्तार किया है। आरोपी संचालक मरीजों के नाम पर इजेक्शन ऑर्डर कर कालाबाजारी करता था।

Read More News: इस पार्टी के वरिष्ठ नेता का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने मांगी दस लाख रुपए की फिरौती

बताया जा रहा है कि आरोपी अस्पताल संचालक ही कोरोना मरीजों के 14 इंजेक्शन में से 10 इजेक्शन की काजाबाजारी कर दोगुने दाम पर बेच रहा था। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

Read More News: छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 370 शिक्षकों की मौत, प्रदेश के अगल-अलग विभागों के 689 कर्मचारियों की थमी सांसें

को​विड सेंटर में मरीज नहीं भेजने पर नोटिस

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नायब तहसीलदार समेत 15 को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि 2 कोविड सेंटर में कोरोना मरीज नहीं भेजने पर नोटिस किया है। बता दें कि कलेक्टर ने पहले ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत यह कार्रवाई हुई है।

Read More News: कोरोना मरीज की मौत के बाद बदल दी लाश, श्मशान से वापस लेकर पहुंचे परिजन, अस्पताल प्रबंधन ने कहा- गलती हो गई