भूपेश कैबिनेट के फैसले,आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति,महेंद्र कर्मा के नक्सल हमले में मौत के बाद फैसला

Ads

भूपेश कैबिनेट के फैसले,आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति,महेंद्र कर्मा के नक्सल हमले में मौत के बाद फैसला

  •  
  • Publish Date - March 2, 2019 / 05:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

रायपुर। सीएम हाउस में भूपेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। महेंद्र कर्मा के नक्सल हमले में मौत के बाद आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद में नियुक्ति करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही किसानों के मुद्दे पर भी कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक से 0सभी मंत्री और विभागीय अधिकारियों भी शामिल रहे। बैठक के दौरान कई योजनाओं की समीक्षा की गई। आदिवासी और किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही सरगुजा, बस्तर और मध्य क्षेत्र प्राधिकरण पर भी बातचीत हुई। 

पढ़ें-ऐसे पढ़ेगा तो कैसे बढ़ेगा भारत, दो दशकों से छत विहीन है स्कूल, गर्मी और बारिश में हो जाती है छुट्टी.. देखिए ये रिपोर्ट

आपको बतादें कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम बघेल दुर्ग-रायपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रायपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे दुर्ग के धमधा नाका पहुंचेंगे और राजपूत क्षत्रिय महासभा के अधिवेशन में शामिल होंगे।

पढ़ें-आयकर विभाग की कार्रवाई, छह प्रतिष्ठानों से मिली साढ़े सात करोड़ की अघोषित संपत्ति

श्री बघेल दोपहर 2 बजे रायपुर जिले के खरोरा आएंगे और किसान सम्मलेन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित महिला सम्मलेन में शामिल होंगे। वे रात 7 बजे एक स्थानीय होटल में नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/6q9wJw7xD7k” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>