रायपुर। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के नेतृत्व में कनाडा प्रवास के दूसरे दिन ऑटोमोटिव सेक्टर तथा कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों में छतीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किये गए हैं। विंडसर एसेक्स चौम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कैनेडियन एसोसिएशन ऑफ मोल्ड मेकर्स तथा राज्य शासन के मध्य दो स्ट्रेटजिक एमओयू किया गया है।
ये भी पढ़ें- मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर ‘लव पाकिस्तान’, प्रोफाइल फोटो …
उद्योग मंत्री कवासी लखमा द्वारा कनाडा में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने ऑटो पार्ट्स के एक्सपोर्टर हिमप्रीत सिंह, इंजीनियरिंग वस्तुओं के उत्पादक रजत हांडा, इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रोमोशन कॉउंसिल भारत सरकार के सीनियर डायरेक्टर दीपक ठाकुर से राज्य में मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
ये भी पढ़ें- सबकी आंखें नम कर गया फतेहवीर, हार गया जिंदगी की जंग, पांच दिनों से …
मुख्य सचिव सुनील कुजुर ने उद्योगपतियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। भेंट के दौरान अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर एक प्रस्तुतिकरण दिया गया तथा राज्य में प्रमुख रूप से ऑटो कंपोनेंट में निवेश हेतु विंडसर के उद्योगपतियों से चर्चा की गई।