मौसम विभाग की चेतावनी, आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी, आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग की चेतावनी, आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 7, 2020 3:15 am IST

भोपाल: प्रदेश के कई जिलों में ठंड का कहर लगातार जारी है। इसी बच मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी कर लोगों के दिलों की धड़कन तेज कर दी है। दरअसल मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। बता दें कि मध्यप्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के 28 शहरों में सोमवार रात पारा 10 डिग्री दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत से आ रही बर्फिली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है।

Read More: होल्कर स्टेडियम में आज होगा भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T-20 मुकाबला, यहां आज तक नहीं हारी टीम इंडिया

मौसम विभाग ने चंबल अंचल में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 5 दिनों तक ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के कई शहरों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

Read More: निर्भया केस: आज हो सकता है दोषियों को फांसी पर लटकाने का ऐलान, तिहाड़ जेल में फंदा बनकर तैयार

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का यह भी कहना है कि बारिश के बाद पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, पहले ही उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से लोग परेशान हैं। ठंड के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। ठंड भगाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Read More: Watch Video: पत्नी बनी मेयर तो खुशी से झूम उठे विधायक विनय जायसवाल, जमकर नाचे शहर की गलियों में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"