हनीट्रैप मामले की आरोपी महिला के साथ डांस करते नजर आए जेलर साहब, वायरल हुआ वीडियो

Ads

हनीट्रैप मामले की आरोपी महिला के साथ डांस करते नजर आए जेलर साहब, वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

इंदौर: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में जांच चल रही है, मामले से जुड़ै आरोपी फिलहाल जेल में हैें। लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया में मामले से जुड़े आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो होली के समय का बताया जा रहा है। इस वीडियो में महिलाएं जेल में होली मनाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। बता दें कि IBC24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Read More: कोरोना मरीजों की जाली रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस वायरल वीडियेा महिलाएं जेल में होली मनाते हुए दिखाई दे रहीें हैं, जिसमें हनी ट्रैप मामले की आरोपी महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, इस वीडियो में आरोपी श्वेता जैन के साथ जेलर केके कुलश्रेष्ठ भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैैं।

Read More: हेलीकॉप्टर घोटाला: उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाएगा ईडी