रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नाबालिगों और महिलाओं से संबंधित मामलों में जल्द से जल्द चालान पेश करने का आदेश दिया है। रायपुर में डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 1 महीने में चालान पेश कर सजा दिलवाने के बाद डीजीपी ने सभी एसपी को यह आदेश जारी किया है।
गौरतलब है कि रायपुर में डेढ़ साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा और 50 हजार जुर्माने का दंड मंगलवार को ही दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक महीने के अंदर चालान पेश कर पुलिस ने आरोपी को सजा दिलाई है। तेलीबांधा थाने में 376, 442, 201 और पॉक्सो 4, 5 (घ) (ड) की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें : रामपुर में गरजे मुख्तार, कांग्रेस, सपा-बसपा को कहा गुनाहों का गठबंधन
आरोपी को सप्तम अतिरिक्त न्यायाधीश राजीव कुमार ने सजा सुनाई। आरोपी का नाम मुकेश विश्वकर्मा है। ये घटना फरवरी 2019 को जोरा इलाके में हुई थी। 28 दिन में ही पुलिस ने पूरे प्रकरण को कोर्ट के समक्ष रखा, उसके बाद तीन दिन में जजमेंट आ गया।