इंदौर: ”बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद” ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन अब हम आपको एक ऐसे बंदर से मिलवाते हैं जो अदरक का स्वाद चख चुका है वो भी चाय के रूप में।
दरअसल इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर में रहने वाला ये बंदर अदरक वाली चाय का शौकीन है। बंदर को यूं चाय की चुस्की लेते देखना हर किसी के लिए हैरानी भर है, लेकिन चाय के दीवाने बंदर को देखने के लिए भी लोग दूर दूर से आते हैं। चिड़ियाघर की कैंटिन में जब-जब चाय बनती है बंदर चाय पीने पहले पहुंच जाता है।
Read More: कोरोना जांच के लिए सैंपल नहीं देने वालों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने जारी किए FIR के आदेश
आलम तो ये है कि अदरक की खूशबू इसे टेबल तक खींच लाती है। जब तक बंदर चाय नहीं पी लेता कर्मचारियों की नाक में दम कर देता है। अदरक की चाय पीने वाला ये बंदर इनदिनों चिड़ियाघर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।