कोरोना संकट के बीच जबलपुर में 62 फीवर क्लिनिक का शुभारंभ, सर्दी, खांसी और बुखार की होगी जांच

कोरोना संकट के बीच जबलपुर में 62 फीवर क्लिनिक का शुभारंभ, सर्दी, खांसी और बुखार की होगी जांच

कोरोना संकट के बीच जबलपुर में 62 फीवर क्लिनिक का शुभारंभ, सर्दी, खांसी और बुखार की होगी जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 25, 2020 5:43 pm IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना सैकड़ों मरीजों की पुष्टि हो रही है। कोरोना के मामले में मध्यप्रदेश दूसरे पायदान पर है। इसी बीच खबर आ रही है कि जबलपुर​ जिला प्रशासन ने जिले में 62 फीवर क्लिनिक का शुभारंभ किया है। बताया जा रहा है कि यहां सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की जांच की जाएगी। वहीं, मामला गंभीर होने पर सेंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा।

Read More: छत्तीसगढ़ में एक और नए कोरोना मरीज की पुष्टि, पिछले 24 घंटे के भीतर आए 41 नए मामले

बता दें कि जबलपुर में अब तक 212 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 141 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 62 लोगों का उपचार अभी भी जारी है।

Read More: 29 जून से 31 जुलाई के बीच होगी स्नातक/स्नातकोत्तर की परीक्षाएं, एक सितम्बर से शुरू होगा एडमिशन

वहीं पूरे प्रदेश में अब तक 6859 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3571 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आज 194 नए मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिला जासूस कबूतर, पाकिस्तान पर जासूसी कराने का शक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"