कमलनाथ-नकुलनाथ ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद, पिता विधानसभा उपचुनाव तो पुत्र लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ भरेंगे नामांकन

Ads

कमलनाथ-नकुलनाथ ने लिया हनुमान जी का आशीर्वाद, पिता विधानसभा उपचुनाव तो पुत्र लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ भरेंगे नामांकन

  •  
  • Publish Date - April 8, 2019 / 04:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

छिंदवाड़ा। भारतीय राजनीति में मंगलवार को एक अनोखा दिन होगा जब एक पिता और पुत्र दोनों अलग अलग चुनावों के लिए एक ही जिला मुख्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। छिंदवाड़ा में सीएम कमलनाथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए तो कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ लोकसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से एक दिन पहले मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ अपने पूरे परिवार के साथ छिंदवाड़ा के सिमरिया हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें- दुल्हन की तरह सजकर तैयार हुए मतदान केंद्र, बस अब वोटिंग तारीख का इं…

पिता- पुत्र दोनों ने नामांकन से पहले इस लम्हे को भावनापूर्ण बताया। सीएम कमलनाथ ने जहां बीजेपी के घोषणा पत्र को जुमलापत्र बताकर कांग्रेस की जीत का दावा किया वहीं नकुलनाथ ने आरोप लगाया कि बीजेपी राष्ट्रवाद की आड़ में सिर्फ और सिर्फ मूल मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। नकुलनाथ ने कहा कि देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोज़गारी है और इस बार जनता अपने मुद्दों पर वोट करके बीजेपी को सबक सिखा देगी ।