भोपाल: लैंड माफियाओं के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों में कई भू माफियओं के अवैध कब्जे पर सरकार का बुल्डोजर चला है। ऑपरेशन लैंड माफिया को लेकर माफियाओं में ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि सरकार अब ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार अब दवा माफियाओं के ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि दवा माफियाओं के खिलाफ नियमित अभियान चलकर नकली और नशीली दवाबों का व्यापार पर लगाम लगाया जाएगा। वहीं, ऑपरेशन ड्रग माफिया के तहत दवा बनाने वाली कंपनियों की औचक जांच की जाएगी। दवाओं के सेंपल जांचने की भी समय सीमा तय की जाएगी। ऑपरेशन ड्रग माफिया से सरकार की मंशा स्पष्ट है कि वो अब दवा के नाम पर अवैध कारोबार करने वालों पर लगाम लगाना चाहती है।
Read More: छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन, सीएम ने इस वजह से दी मंजूरी