4 माह से बंद कुरई घाट नेशनल हाइवे हुआ शुरू, मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Ads

4 माह से बंद कुरई घाट नेशनल हाइवे हुआ शुरू, मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

  •  
  • Publish Date - January 2, 2021 / 03:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

सिवनी। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बीती देर शाम सिवनी पहुंचे। जहां उन्होंने सिवनी से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे नंबर 44 के निर्माण कार्य का जायजा लिया। गौरतलब है कि सिवनी के कुरई घाट में बन रहे इस हाईवे के निर्माण कार्य की लागत तकरीबन 907 करोड़ रुपये है, और वन्यप्राणियों की सुरक्षता के मद्देनजर इस हाईवे के घाट सेक्शन में 14 अंडर पास बनाये गए हैं।

Read More News: नए साल के जश्न के साथ इस दिन दर्ज हैं कई महत्वपूर्ण घटनाएं, जानिए क्या है 1 जनवरी का इतिहास

इस दौरान भूतल परिवहन मंत्री ने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के निर्माण कार्यों का निरक्षण कर उसकी गुणवत्ता का अवलोकन भी किया। बता दें कि कुरई घाटी का काफी हिस्सा पेंच टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। जिसके चलते वन्य प्राणियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस उच्च स्तरीय हाइवे का निर्माण कार्य बीते पांच महीनों से चल रहा है। इसी के चलते बीते चार महीनों से इस हाइवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

Read More News: आठ जनवरी से भारत और ब्रिटेन के बीच फिर शुरू होगी विमान सेवा, हफ्ते में सिर्फ 30 उड़ानों की 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा निरीक्षण किये जाने के बाद अब इस फोरलेन हाइवे की दो लेन को आवागमन के लिए फिर से शुरू कर दिया गया है। भूतल परिवहन मंत्री ने एनएचआई के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ सिवनी-बालाघाट सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन और सिवनी विधायक दिनेश राय सहित सिवनी भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More News: MP Ki Baat: बदलाव…नया साल, नया चेहरा! आखिर क्या है इस नई नियुक्ति के मायने?