रायपुर। मुंबई -हावड़ा मेल एक्सप्रेस में एक गर्भवती महिला को प्रसव पेन होने पर रेल्वे प्रशासन ने व्यवस्था तो की, लेकिन महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक एक दम्पति मुंबई से कोलकाता जा रहे थे, शुक्रवार रात करीब डेढ बजे अचानक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हुआ, जिसके बाद रेलवे ने व्यवस्था कर डोंगरढ़ में उसकी डिलेवरी कराई । हालांकि समय पूर्व प्रसव होने से महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया है।
ये भी पढ़ें- जैन दंपति ने यूथ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सहित 4 लोगों के खिलाफ दर…
वहीं शुक्रवार शाम दो लोगों ने पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के रेलवे काउंटर पर जमकर उत्पात किया। पहले तो दोनों ने उपस्थित रिजर्वेशन क्लर्क से मारपीट की फिर बाद में रेलवे काउंटर पर तोड़फोड़ भी कर दी। मारपीट में रिजर्वेशन क्लर्क गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक रिजर्वेशन क्लर्क का नाम रामराय बदरा है और विवाद करने वाले कुकुरबेड़ा के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- बीजेपी सांसद के चुनावी कार्यालय में विवाद, मीडिया प्रभारियों के बीच.
वारदात के बाद पीड़ित ने सरस्वती नगर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया शिकायत के बाद कुकुरबेड़ा से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ की जा रही है।