उड़ान भरने के बाद फिर नीचे उतारा गया सीएम भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर, जानिए कारण

उड़ान भरने के बाद फिर नीचे उतारा गया सीएम भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर, जानिए कारण

उड़ान भरने के बाद फिर नीचे उतारा गया सीएम भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर, जानिए कारण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 15, 2019 9:38 am IST

धमतरी: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर राजनीतिक इलों के नेता लगातार अपने चुनावी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल सोमवार को धमतरी पहुंचे। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। उड़ान भरने के बाद सीएम भूपेश बघेल का विमान फिर से नीचे उतारा गया, जिसके बाद विमान में सवार कुछ लोगों को हेलीकॉप्टर से उतारा गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर उडान भरी। बताया जा रहा है कि ओरवलोड होने के चलते उड़ान भरने में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते कुछ लोगों को उतारा गया।

Read More: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’ का पोस्टर लांच, सलमान का लुक देख फैंस हुए क्रेजी

गौरतलब है​ कि सीएम भूपेश बघेल लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। रविवार को भी उन्होेने राजिम में चुनावी सभा को संबोधित ​किया। इस दौरान उन्होंने जसीसीजे चीफ अजीत जोगी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने जोगी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान अगर जोगी भाजपा का साथ नहीं देते तो भाजपा महज 3 सीटे ही जीत पाती।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/9wLNUQQzwrU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"