लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी से कौन होगा इस सीट का दावेदार?

Ads

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी से कौन होगा इस सीट का दावेदार?

  •  
  • Publish Date - March 28, 2019 / 06:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

बालाघाट। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश की अमूमन सभी संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। लेकिन अभी भी चंद सीटों में टिकट की दावेदारी के लिए घमासान मचा हुआ है। और टिकट फाइनल करने में आलाकमान के पसीने छूट रहे हैं।

ये भी पढ़ें:सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, ‘फकीर जी हिमालय जाएं’

ऐसे ही चंद सीटों में बालाघाट सिवनी संसदीय सीट भी शामिल है। जिसमें दावेदारी को लेकर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और वर्तमान सांसद बोधसिंह भगत के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई दे रही है। आलम यह है कि बालाघाट सिवनी संसदीय सीट के निर्णय को कुछ दिनों से होल्ड पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें:जर्जर अस्पताल में मरीजों का इलाज, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!

बता दें कि वर्तमान सांसद बोधसिंह भगत और पुर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन की भाजपा में रहने के बावजूद आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है। दोनों ही नेताओं के गुट अलग-अलग धड़े में बटकर अपने-अपने पक्ष में टिकट पाने की होड़ में बालाघाट से लेकर भोपाल और दिल्ली आलाकमान तक शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हैं। जाहिर है की ऐसे में अब तालमेल बैठाने और चुनाव जीतने की चुनौती भाजपा के लिए अहम होगी।