Avindra Choubey’s big statement 2021 : GP सिंह पर ACB की कार्रवाई के बाद मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, कहा- होगी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई  

Ads

Avindra Choubey's big statement 2021 : GP सिंह पर ACB की कार्रवाई के बाद मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान, कहा- होगी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई  

  •  
  • Publish Date - July 4, 2021 / 11:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

Avindra Choubey’s big statement 2021

रायपुर : एडीजी जीपी सिंह के घर समेत सभी 15 ठिकानों पर रेड कार्रवाई खत्म हो गई है। एसीबी/ईओडब्ल्यू के चीफ शेख आरिफ हुसैन ने इसकी पुष्टि की है। वहीं जब्त संपत्ति की गणना अभी भी जारी है। जीपी सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Read More: चार दिन तक चला अय्याशी का फेस्टिवल, कोरोना संक्रमण के बीच मोटी रकम देकर 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

रविंद्र चौबे ने कहा है कि GP सिंह पर ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB को GP सिंह के खिलाफ साक्ष्य मिल रहे हैं। तय है उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई होगी। 

Read More: कल हुआ तलाक आज लाइव आकर आमिर खान और किरण ने हाथ में हाथ रखकर कही ये बात… देखिए video

बता दें कि अलग अलग ठिकानों पर एसीबी के छापे में 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा 2 किलो सोना मिला है। साथ ही छापेमारी में 16 लाख रुपया नगद बरामद हुआ है। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। जिसकी जांच अभी की जा रही है।

Read More: इन जिलों में लगाया गया टोटल लॉकडाउन, तीसरी लहर को देखते हुए लिया गया फैसला, सिर्फ जरूरी सेवाओं को रहेगी छूट

एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने जीपी सिंह से संबंधित लोगों के यहां भी छापेमारी की गई। जिसमें अलग अलग बैंक खाते, बीमा कंपनी के दस्तावेज, बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेनदेने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड में भी बड़ी मात्रा में निवेश की जानकारी मिली है।

Read More: कांग्रेस के हाथ से फिसल जाएगी महाराष्ट्र सरकार ! मोदी कैबिनेट में शिवसेना को लाने पर मंथन

GP Singh by ishare digital