एक-दो हफ्ते में हो सकती है निगम-मंडलों में नियुक्ति, नेता पुत्रों की नियुक्ति को लेकर मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात…

Ads

एक-दो हफ्ते में हो सकती है निगम-मंडलों में नियुक्ति, नेता पुत्रों की नियुक्ति को लेकर मंत्री सिंहदेव ने कही ये बड़ी बात...

  •  
  • Publish Date - June 27, 2020 / 12:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

रायपुर: निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ता अपनी लगातार पार्टी के बड़े नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी बीच निगम मंडलों की नियुक्तियों को लेकर पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Read More: राजधानी रायपुर से गिरफ्तार हुए NSUI कार्यकर्ता की हत्यारे, एमपी के मंडला में हुई थी हत्या

मीडिया से बात करते हुए मंत्री सिंहदेव ने कहा कि सभी निगम-मंडल में नियुक्ति एक साथ संभव नहीं है। लेकिन जिन मंडलों और निगमों में नियुक्तियां होनी है संभवत: एक दो हफ्ते में हो जाना चाहिए। इस दौरान नेता पुत्रों की नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि नेताओं के परिजन होने के नाते किसी की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन नेता के परिजन क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो उनका नाम भी नहीं कटना चाहिए।

Read More: धीरज पटेरिया ने किया कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ने का ऐलान, कहा- पार्टी में आने की थी कई वजह, लेकिन जाने की सिर्फ एक वजह