धारा 370 हटाने का समर्थन करने वालों की सूची में एक और कांग्रेस MLA, विनय जायसवाल ने कही ये बात…

धारा 370 हटाने का समर्थन करने वालों की सूची में एक और कांग्रेस MLA, विनय जायसवाल ने कही ये बात...

धारा 370 हटाने का समर्थन करने वालों की सूची में एक और कांग्रेस MLA, विनय जायसवाल ने कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: August 14, 2019 12:06 pm IST

कोरिया: धारा 370 को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी खलबली मची हुई है। जहां एक ओर कांग्रेस सहित कई अन्य दलों के नेताओं ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है तो वहीं, कांग्रेस के कई नेताओं ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। धारा 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करने वाले कांग्रेस नेताओं की सूची में एक और कांग्रेसी विधायक का नाम शामिल हो गया है।

Read More: रिलीज से पहले मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बटला हाउस’ को कोर्ट ने दिया झटका, फिल्म से 2 सीन्स हटाने के निर्देश

दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय जायसवाल ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर मोदी सरकार का सम​र्थन किया है। इस फैसले को लेकर उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जरूरत थी कि धारा 370 और 35ए हटाया जाए। मोदी सरकार के इस फैसले से जम्मू-कश्मीर के लोगों को फायदा मिलेगा।

Read More: शिवराज सिंह चौहान सहित तीन भाजपा नेताओं की हत्या की साजिश, दो आरोपी चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अमीत जोगी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि मानसिक दिवालियापन और मानसिक खालीपन का शिकार हो गए है अमित जोगी। जो मुख्यमंत्री के मातृ शोक में भी बयानबाजी करते हैं।

Read More: प्रदेश के इन 36 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जो शोक कार्यक्रम को लेकर ऐसा बयानबाजी करे वो कितना बुद्धिमान होगा। अमित जोगी होनहार पिता के पुत्र हैं, उन्हें पिता अजीत जोगी से सीख लेनी चाहिए।

Read More: पीएम मोदी की दो टूक, जिन्हें आतंकवादियों से सहानुभूति बस वही कर रहे आर्टिकल 370 हटाने का विरोध

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/l4ZtWEBIrek” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"